31 मार्च तक रूबेला मिजील्स समाप्त करने का लक्ष्य- डीएम

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)l भारत सरकार के निर्देशानुसार 31 मार्च 2023 तक रूबेला मिजील्स समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ अभियान संचालित करने का निर्देश दिया है।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारी बैठक में उन्होने कहा कि 13 से 14 फरवरी तक छूटे हुए बच्चों को इसका टीका लगाया जायेंगा। इसके पश्चात् 13 से 24 मार्च तक छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जायेंगा।
उन्होने निर्देश दिया कि एमओआईसी कलस्टर बनाकर टीम गठित करें तथा साप्ताहिक बैठक करके प्रगति की समीक्षा करें। उन्होने कहा कि सभी सेण्टर पर एएनएम की तैनाती हो गयी है। हेडकाउण्ट सर्वे करने तथा डियूलिस्ट तैयार करने के लिए आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा को लगाया जाय। 15 दिन के भीतर शतप्रतिशत डियूलिस्ट तैयार ना करने वाली कार्यकत्री एंव आशा के विरूद्ध कार्यवाही की जायेंगी। आशा संगिनी इस कार्य का पर्यवेक्षण करेंगी।
उन्होने कहा कि नगरीय क्षेत्र में सीडीपीओ तथा ईओ संयुक्त रूप से अभियान के प्रभारी होंगे। खण्ड विकास अधिकारी ब्लाक के अधिकारियों से टीकाकरण का सत्यापन करायेंगे तथा प्रतिदिन की रिपेार्ट उन्हें संकलित कर उपलब्ध करायी जायेंगी।
समीक्षा में उन्होने पाया कि जनवरी में सम्पन्न हुए प्रथम चरण में जीरों से 2 तथा 2 से 5 वर्ष के लगभग 1.30 लाख बच्चें टीकाकरण से छूटे हुए है, इसमें से अभी तक 8 हजार बच्चों की डियूलिस्ट तैयार हो पायी है। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी एमओआईसी को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों का डियूलिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया है ताकि फरवरी माह में उनका टीकाकरण कराया जा सकें।
एसीएमओ डा. एके गुप्ता ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में जनवरी माह में सबसे कम टीकाकरण हुआ है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी 11 एएनएम को इसके लिए कारण बताओं नोटिस जारी करें। डीआईओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि रूबेला मिजील्स टीका का पहला डोज 9 से 11 माह तथा दूसरा डोज 16 से 24 माह के बीच लगाया जाता है। डब्ल्यूएचओ के डा. विकास ने बताया कि अभिभावक से पूछ-ताछ करके एंव टीकाकरण कार्ड देखकर डियूलिस्ट तैयार किया जा सकता है।
समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि 2022 में रूबेला मिजील्स के 90 केस मिले थे। वर्ष 2023 में अभी तक 9 केस मिले है। उन्होने निर्देश दिया है कि इसके केस मिलने के आस-पास क्षेत्र में सघन सर्वे अभियान चलाया जाय तथा उपचारात्मक कार्यवाही की जाय।
बैठक का संचालन डीपीएम राकेश पांडे ने किया। बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा, डीडीओ अजीत कुमार, पीडी कमलेश सोनी, एसीएमओ डा. फखरेयार हुसैन, डॉ. एके कुशवाहा, डॉ. एस.बी. सिंह, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

10 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

10 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

10 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

11 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

11 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

12 hours ago