बलरामपुर में 30 लाख पौधरोपण कराने का लक्ष्य निर्धारित-डीएफओ

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।प्रभागीय वनाधिकारी सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग/सदस्य सचिव वृक्षारोपण समिति बलरामपुर डाॅ0 सेम्मारन एम0 ने बताया कि शासन द्वारा वृक्षारोपण अभियान-2023 के अन्र्तगत वृक्षारोपण की तिथि निर्धारित कर दी गयी है, जिसके अनुसार प्रदेश में 22 जुलाई, 2023 को 30 करोड़ तथा 15 अगस्त, 2023 को 5 करोड़ पौधांे का रोपड़ किया जायेगा।
उन्हांेने कहा कि जनपद बलरामपुर हेतु तिथिवार, विभागवार पौधरोपड़ हेतु लक्ष्य निर्धारित कर अवगत करा दिया गया है। जनपद में प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक हजार पौधा का ग्राम वन तथा नगर क्षेत्र में एक नंदनवन की स्थापना ग्राम विकास विभाग एवं नगर विकास विभाग द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को प्रातः 06 बजे से शाम 06ः00 बजे तक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाया जायेगा तथा समस्त विभाग, सार्वजनिक उद्यम, निगम, बोर्ड आदि विभाग के प्रत्येक कर्मचारी एवं अधिकारी कम से कम 01 पौध का रोपण कर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेंगें। बेसिक शिक्षा तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद में बाल पौधरोपण भण्डारा आयोजित कराया जायेगा, जिसमें छात्र/छात्राओं को फलदार/ग्राफ्टेड पौधे वितरित किये जायेंगें। इस दिन जनपद में 30 लाख पौधरोपण के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए आधे दिन सभी कार्यालय/विद्यालयों तथा अन्य संस्थाएं केवल वृक्षारोपण कार्य में सहयोग देंगें।
उन्होंने कहा कि समस्त विभागों द्वारा रोपित पौधों/पौध स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं जिओ-टैगिंग तत्काल हरीतिमा ऐप के द्वारा विभागवार निर्दिष्ट यूजर आई0डी0 एवं पासवर्ड के माध्यम से कराकर समस्त पौधरोपण की स्थलीय समीक्षा डिजीटल माध्यम से कराने में सहयोग किया जाए। प्रत्येक विभाग आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष कराये गये वृक्षारोपण की सिंचाई एवं सुरक्षा हेतु स्वयं जिम्मेदार होंगें।
उन्होंने कहा कि शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अनुपालन समस्त विभागीय अधिकारी कराना सुनिश्चित करेंगें।

rkpnews@desk

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

1 hour ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

2 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

2 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

2 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

2 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

2 hours ago