सदर विधायक ने सौंपा ए एन एम को नियुक्ति पत्र

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। :: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में नव नियुक्त ए एन एम को मिला नियुक्ति पत्र
सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभगार में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से एएनएम के पद पर चयनित 19 नवनियुक्त ए एन एम को विधायक बलरामपुर सदर पलटू राम जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस दौरान विधायक कहा कि एएनएम की नियुक्ति होने से उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। स्वास्थ सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। आज एएनएम बहनों ने नियुक्ति पत्र पाने के बाद प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाली सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में कल्याणकारी बदलाव लाने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जिन बहनों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। उन पर आज से अपने स्वास्थ्य के साथ ही दूसरों के स्वास्थ्य की भी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ सुशील कुमार डी पी एम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

1 hour ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

1 hour ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

1 hour ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

2 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

2 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

2 hours ago