तमिलनाडु के रहने वाला अन्तर्राजीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” व शहर मे हो रहे चोरी के अपराध के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के कुशल पर्यवेक्षण में रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी जटेपुर मय टीम द्वारा मुखबिर की सुचना पर अभियुक्त आर. भरत कुमार पुत्र रेंगन निवासी ग्राम गांधीनगर खरीबाकसर कालोनी मल्लय पट्टी थाना रामजीनगर जनपद त्रिच्ची उर्फ त्रिच्चनापल्ली तमिलनाडु के कब्जे से चोरी के 05 अदद बैग, 08 अदद एटीएम कार्ड, 01 अदद पैन कार्ड, 01 अदद डी.एल.व चोरी के कुल 38,140 रुपये तथा चोरी के अन्य कागज़ात व सामान बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हम सब का “रामजीनगर गैंग” नाम से गैंग है । हमारे गैंग में कई लोग है, जो तमिलनाडु के रहने वाले है और वहा से आकर बड़े-बड़े शहरों में चौराहों और बाजारों में खड़े होकर उन गाड़ियों को चिन्हित करते हैं, जिसके पिछले सीट पर बैग होता है और मौका देखकर गाड़ी चला रहे व्यक्ति के पास 10-10 रूपये का नोट गिराकर या उसकी गाड़ी के अगले हिस्से में मोबिल आयल फेक कर इशारा करते है, जिसके तुरन्त बाद वह गाड़ी में बैठा व्यक्ति गाड़ी से उतरता है तभी हमारे अन्य साथी पीछे का गेट खोल कर उसमे रखे हुए बैग की चोरी कर लेते हैं । उस बैग को अपने अन्य दूसरे साथी को देकर हम आगे निकल जाते है । इसी तरह हम एक दिन में कई घटनाएं कारित करते है । गाड़ी अगर सुन सान जगह पर भी खड़ी रहती है तो उसका शीशा तोड़ कर उसमे से भी बैग चोरी कर लेते हैं ।
अन्तरर्राजीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने में उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार राय, चौकी प्रभारी जटेपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ,
हे0.का0.मौहशीन खान थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर,
का0 संजीत यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर,
का0 संदीप कुमार यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Editor CP pandey

Recent Posts

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

42 seconds ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

10 minutes ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

11 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

11 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

12 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

12 hours ago