जॉइंट मजिस्ट्रेट ने बाढ़रोधी कार्यों तथा तटबंधों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) सदर तहसील अंतर्गत जॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु की अध्यक्षता में अजवनिया गांव में बाढ़ नियंत्रण एवं राहत व बचाव कार्यों के संबंध में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बाढ़ व अन्य आपदाओं से होने वाली जनहानियों को रोकने के प्रति जनसमुदाय को जागरूक किया गया। जॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु ने बताया कि राहत चौपाल के लिए 17 जुलाई से 13 अगस्त तक बाढ़ के संभावित 36 गांव में रोस्टर जारी किया गया है। सभी संभावित गांव के विशेष विवरण बंधा, नदी, आश्रय स्थल, उपलब्ध नाव और नाविकों, आपदा मित्रों, गोताखोरों की सूचना के साथ साथ गांव की मूल भूत संरचना तथा उपलब्ध संसाधन का विवरण तैयार किया गया है। बाढ़ चौकी पर सभी ग्रामीणों कों सभी महत्वपूर्ण अधिकारियो के संपर्क नंबरों से अवगत कराया जा रहा है। राजस्व विभाग द्वारा संभावित बाढ़, अतिवृष्टि, बज्रपात, सर्पदंश, पानी में डूबने आदि से बचने के बारे में तथा सिंचाई विभाग के द्वारा बाढ़रोधी कार्यों तथा तटबंधों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
एसडीएम ने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय लखनऊ के टोल फ्री नंबर 1070 तथा दामिनी एप्प के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि पशुओं के लिए आश्रय स्थल में भूसा चारा प्रबंध, मेडिकल टीम द्वारा टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार सदर विकास कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विकास कुमार, ग्राम प्रधान अजवनिया आदि मौजूद रहे।
इसी तरह नायब तहसीलदार जंगल कोडिया देवेंद्र यादव अपने सहयोगियों के साथ जंगल कोडिया ब्लाक अंतर्गत नाहरपुर अतरोलीया में राहत चौपाल लगाकर आए हुए ग्राम वासियों को बाढ़ से बचाव के उपाय बताएं। इस दौरान कानूनगो वन विभाग के अधिकारी ग्राम प्रधान ग्रामवासी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

13 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

13 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago