जनसामान्य के शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें सम्बंधित विभागीय अधिकारीगण:डीएम

डीएम की अध्यक्षता में तहसील खलीलाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से सम्बंधित प्राप्त जन शिकायतों की सुनवाई की गयी।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों/शिकायतों को अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति अधिकारीगण पूरी संवेदनशीलता के साथ आवश्यकतानुसार मौके का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार से लापरवाही न किया जाये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर कुछ प्रकरण ऐसे होते है जिसकी शिकायत लेकर कई बार शिकायतकर्ता यह कहते है कि उनकी शिकायत का निस्तारण नही हो रहा है अथवा उनको सुना नही गया है अथवा गुणवत्तापरक निस्तारण नही किया गया है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, प्रत्येक प्रकरण की जांच के समय शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए तथा सभी तथ्यों की भॅलिभॉति जांच करने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आचार संहिता समाप्त होने के बाद यह प्रथम संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन है, इसमें राजस्व से संबंधित अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन्होंने संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
खलीलाबाद तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 82 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 01 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणों को जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को साैंपते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जमीन सम्बंधित प्रकरण को गम्भीरता से पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम बनाकर दोनो पक्षों का बयान लेते हुए नियमानुसार निस्तारित किया जाए तथा निस्तारण की पत्रावली को संरक्षित किया जाए। प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक दशा में पीड़ित को न्याय मिले। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरणों को समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, जिला विकास अधिकारी सुरेश कुमार केसरवानी, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अतिश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रजेश सिंह, परियोजना निदेशक संजय नायक, डी0सी0 मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डी0सी0 एनआरएलएम जीशान रिजवी, तहसीलदार जनार्दन तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह एवं उप जिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। अधिकारीद्वय द्वारा विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुनें क्योकि शिकायतकर्ताओं/फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है।
कानून व्यवस्था एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई उन्होंने प्रकरणों में संबंधित थानाध्यक्षों को मौके का निरीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 03 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 61 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश उप जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार हरे राम यादव सहित तहसील के अन्य राजस्व कर्मचारी एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील मेंहदावल में कुल 69 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार आनंद ओझा सहित तहसील से सम्बंधित राजस्व अधिकारी-कर्मचारी एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

15 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

15 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

16 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago