प्रकरण लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपद के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी/समस्त उप जिलाधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायतो, तहसील दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों, थाना दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों, आइजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण यथा संभव उसी दिन अथवा अधिकतम तीन दिन के अंदर कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि पूर्व की भांति अनुपालन आख्या भी समय से प्रेषित किया जाए। इस कार्य मे किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
शिकायतों के त्वरित निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा है कि अब तक प्राप्त शिकायतों-प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कुछ दिन बाद की जाएगी और यदि किसी भी अधिकारी के पास एक सप्ताह से अधिक समय से प्रकरण लंबित पाया जाएगा तो संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…
दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…
गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…
तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…
पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…
28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…