फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन एक मात्र विकल्प– सीएमओ

जनपद में 36.70 लाख से अधिक लोग कर चुके हैं दवाओं का सेवन
अंतिम मौका 13 सितंबर तक

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)
फाइलेरिया उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०) अभियान को लेकर शासन ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। यह अभियान 10 अगस्त, 2024 से शुरू हुआ था और अब अपने अंतिम चरण में है। कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश और अन्य कारणों से अभियान को समय पर पूरा नहीं किया जा सका जिसके चलते माप-अप राउंड चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत 13 सितंबर 2024 तक सभी छूटे हुए व्यक्तियों को दवा का सेवन कराना सुनिश्चित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में अपर निदेशक मलेरिया/ वी०बी०डी० ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को शासनादेश जारी कर निर्देशित किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय शर्मा ने इस अभियान की महत्ता को समझाते हुए जनपद वासियों से अपील किया है कि “फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए दवा का सेवन ही मात्र अंतिम विकल्प है। फाइलेरिया से बचाव की यह दवाएँ पूरी तरह से सुरक्षित हैं और अभी तक जनपद में 36.70 लाख से अधिक लोगों को यह दवाएं खिलाई जा चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि इस बीमारी में (लिम्फोडिमा) हाथ और पैरों व महिलाओं के स्तन में असामान्य सूजन आ जाती है। एक बार लक्षण आने के बाद इसका कोई इलाज नहीं है। अभियान के दौरान लिम्फोडिमा और हाइड्रोशील के संभावित रोगियों की पहचान कर उन्हें विशेष देखभाल की सलाह भी दी जा रही है जिससे रोग गंभीर न हो और दिव्यांगता की स्थिति न आने पाए।

सुरक्षित हैं दवाएं-

जिला फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी दीपमाला ने कहा कि डीईसी और एल्बेण्डाजोल दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। लेकिन कुछ लोगों को दवा सेवन के बाद मतली,उल्टी,बुखार,खुजली और सिरदर्द जैसा अनुभव हो सकता है जो कुछ घंटों में स्वतः ठीक हो जाता है। यह इस बात का प्रतीक है कि व्यक्ति के अन्दर फाइलेरिया के सूक्ष्म परजीवी मौजूद हैं जो दवा सेवन के बाद नष्ट हो रहे हैं । उन्होंने बताया कि यदि यह सूक्ष्म परजीवी नष्ट न हों तो कुछ वर्षों बाद वयस्क कृमि का रूप ले लेते हैं और व्यक्ति को फाइलेरिया हो जाता है जिसका बाद में कोई इलाज नहीं है । ऐसे व्यक्तियों को घर के सभी सदस्यों को दवा का सेवन अवश्य कराना चाहिए।

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आम जनता से अपील की कि “यह अंतिम अवसर है। जिन लोगों ने अभी तक दवाओं का सेवन नहीं किया है वे इसे अवश्य लें और फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

2 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

2 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

2 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

2 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

2 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

3 hours ago