पत्रकारों से रूबरू हुए एसएसबी के नवागंतुक निरीक्षक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नवागंतुक एसएसबी प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने भारत नेपाल सीमा बीओपी का पदभार ग्रहण के बाद एसएसबी कैंप में क्षेत्र के पत्रकारों से प्रेस वार्ता की और साथ ही उन्होंने रूपईडीहा क्षेत्र की जानकारी हासिल की एवं विचार विमर्श किया।पत्रकारों ने सीमा क्षेत्र में हो रही परेशानियों के बारे में निरीक्षक को जानकारी देते हुए बताया की सीमा पर दोनो देशों के नागरिकों को आवागमन में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है खास कर एसएसबी चेकपोस्ट से सीमा तक जाने के लिये बीच में जो खाली जगह है उसमे पैदल चलना पड़ता है जिससे बच्चो और वरिष्ठ नागरिकों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसका समाधान करवाइए।इसपर निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया की सीमा पर को गेट बन रहा है इसके बनते ही इस तरह के अधिकतर समस्याओं का समाधान हो जायेगा क्योंकि गेट बनने के बाद एस एस बी चेकपोस्ट सीमा के गेट पर पहुंच जायेगा जिससे आप के इस समस्या का समाधान भी हो जायेगा और लोगो को पैदल नही चलना पड़ेगा ।पत्रकारों से चर्चा करते हुए सत्येंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार और सरकारी विभाग एक दूसरे के पूरक है और पत्रकार समाज को सच्चाई का आइना दिखाने का काम करता है।‌ जिससे हम सभी को जागरूकता मिलती रहती है और सीमा पर सावधानी से चौकसी रखने में मदद मिलती है। पत्रकार और समाजसेवी के जागरूक लोगो से सामंजस्य बनाकर चलना चाहिए जहां ज्ञात हो की पिछले कई वर्षो से सीमा के चेकपोस्ट पर आने वाले एस एस बी के निरीक्षकों ने समाज के लोगो और पत्रकारों से दूरी बना के रखी थी जिससे इनमे आपस में कोई समजस्य नही बन पा रहा थी लेकिन नवागंतुक आए हुए निरीक्षक सत्येंद्र सिंह की ये पहल काबिले तारीफ है। इस मीटिंग में रूपईडीहा चेकपोस्ट पर तैनात निरीक्षक सत्येंद्र सिंह,शिवपुरा चेकपोस्ट पर तैनात इंचार्ज सतीश कुमार,रूपईडीहा पत्रकार संघ के संरक्षक शेर सिंह कशौधन,उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन,कोषाध्यक्ष अमित मद्धेशिया ,सदस्य अंकित सहित नगर पंचायत क्षेत्र के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

28 minutes ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

40 minutes ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

7 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

7 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

7 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

7 hours ago