मुंगरा बादशाहपुर/जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कस्बे के मोहल्ला कटरा से डाला छठ पर्व पर गाजा-बाजा व डीजे के साथ भगवान भास्कर की झांकी निकाली गई। सभासद आलोक कुमार गुप्ता व आयोजक विपिन कुमार गुप्ता ने भगवान सूर्य देव की झांकी की आरती उतारकर रथ को रवाना किया। भगवान भास्कर के रथ के आगे श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। महिलाएं पितांबर धारी वस्त्र में रथ के आगे छठ मैया के गीत गाते हुए चल रही थी। व्रती महिलाओं के साथ श्रद्धालु गण सिर पर पूजा की सामग्री लेकर रथ के आगे आगे चल रहे थे। रथ मोहल्ला कटरा से प्रतापगढ़ रोड से होते हुए डाला छठ घाट मेला परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई। जहां पर नवयुवक डाला छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों ने भगवान भास्कर की पूजा अर्चन किया।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…