अवैध कट्टा, कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफतार

मुगराबादशाहपुर/जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे शनिवार को देर रात पवारा पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ़्तार करने में सफ़लता हासिल किया है।

बताते है कि थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया मय हमराही पुलिस द्वारा ग्राम भटेवरा से एक अदद तमंचा देशी 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त शिवशंकर सरोज पुत्र गौरीशंकर सरोज नि0 भटेवरा थाना पवारा जनपद जौनपुर को समय रात करीब साढ़े बारह बजे गिरफ्तार कर लिया । बरामद शुदा माल के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 114/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध मे एसओ श्री चौरसिया ने बताया कि इसके ऊपर पहले से भी विभिन्न थानों में अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज है। यह काफी शातिर किस्म का अपराधी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पवारा थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया, का0 अभिषेक यादव, का0 रणविजय यादव, का0 संजय यादव, का0 तेज बहादुर आदि शामिल रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

11 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

11 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

11 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

11 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

11 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

12 hours ago