स्वच्छ भारत (क्लीन इंडिया ) – 2 अभियान का आगाज


सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
स्वच्छ भारत (क्लीन इंडिया ) – 2 अभियान का आगाज श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकन्दरपुर बलिया में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उदय पासवान के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सच्चिदानन्द मिश्र के नेतृत्व में स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जन प्रतिनिधि श्री दूधनाथ यादव ग्राम प्रधान ननहुल तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव की देख – रेख में किया गया। एन एस एस के स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा हनुमान मंदिर के सम्पूर्ण परिसर से प्लास्टिक इकट्ठा किया साथ ही महाविद्यालय परिसर में भी प्लास्टिक इकट्ठा करते हुये सफाई कार्य किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ उमाकांत यादव, श्री सत्यनारायण यादव, श्री सतेंद्र तिवारी श्री मुन्ना शर्मा एवं चन्दन रावत इत्यादि उपस्थित रहे। जन प्रतिनिधियों, प्राध्यापको, ग्रामीणों तथा स्वयं सेवकों – सेविकाओं की उपस्थिति में इकत्र किये गये सम्पूर्ण प्लास्टिक का निस्तारण किया गया। उपरोक्त जानकारी महाविद्यालय के जन सम्पर्क अधिकारी डॉ एस एन मिश्र ने दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

3 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

3 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

3 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago