बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि जनपद की समस्त नगर पालिका परिषदो/नगर पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का निम्नाकिंत समय-सारणी के अनुसार पुनरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में निर्वाचको के पंजीकरण एवं निर्वाचक नामावली तैयार करने विषयक विस्तृत निर्देश आयोग से प्राप्त होने पर उपलब्ध कराए जाएंगे।जिसमें ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 31 अक्टूबर को, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना 01 नवंबर से 07 नवंबर तक, दावे और आपत्तियों का निस्तारण 08 नवंबर से 12 नवंबर तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही 14 नवंबर से 17 नवंबर तक एवं अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियो की जन सामान्य के लिए प्रकाशन 18 नवंबर तक निर्धारित किया गया है।
मोटे अनाजों के बीजों और औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के…
महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही मजबूत होगा एकता और भाईचारा : अर्जुन सिंह कपरवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बीएसएस परशुराम सेना उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार और सांस्कृतिक गतिविधियों…
जाम पुलिया की सफाई रोकने पर महुआनी चौराहे पर चक्का जाम, सड़क पर उतरे ग्रामीण…
इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर भावुक हुआ गांधी परिवार, सोनिया-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि; खड़गे…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…