रेडिमिक्स सिमेंट प्लांट बंद करने के लिये स्वाभिमानिक सेवा संस्था ने खोला मोर्चा

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
लगातार बढ़ते प्रदूषण को लेकर अब स्वाभिमानिक सेवा संस्था के नेतृत्व मे कमानी सुंदरबाग मुख्य मार्ग के समीप फिनिक्स माल स्थित आरएमसी सिमेंट प्लांट बंद करने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्थानिक रहिवासीओ व कार्यकर्ताओ ने एल विभाग मनपा का घेराव करते हुए आरएमसी प्लांट बंद करने की मांग की, जिससे प्रदूषण नियंत्रित हो सके। उक्त मांग के पूरी नहीं होने पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संजय दिनानाथ तिवारी ने उग्र आंदोलन की बात कही है। 10 वर्षो से अवैध तरिके से चल रहे आरएमसी सिमेंट प्लांट के चलते कमानी, सुंदरबाग, संजय नगर में प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। बावजूद उसके प्रदूषण की रोकथाम को लेकर न तो पर्यावरण विभाग गंभीर है, और न ही एल विभाग मनपा के प्रशासनिक अधिकारी। आलम तो यह है कि दिनोदिन बढ़ रहे प्रदूषण के चलते कमानी, सुंदरबाग, संजय नगर के आमलोगों को श्वास संबंधी बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही इसी समस्या को लेकर संजय दिनानाथ तिवारी और अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में एल विभाग मनपा का घेराव किया गया।
इससे पहले उक्त अवैध रेडिमिक्स सिमेंट प्लांट बंद करने के लिये स्वाभिमानिक सेवा संस्था के अध्यक्ष संजय दिनानाथ तिवारी ने -22-11-2023 को मनपा एल विभाग सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर को लिखित रूप मे शिकायत पत्र दे कर आरएमसी प्लांट को बंद करने की मांग की । उन्होंने कहा कि अगर रेडिमिक्स सिमेंट प्लांट बंद नही किया गया तो 14-12-2023 को संजय नगर बिट चौकी से मनपा एल विभाग महानगरपालिका पालिका तक मोर्चा निकाला जायेगा,उक्त बातें कही गयी थी, मगर मनपा एल विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कारवाई हुयी नही है। इस लिए स्वाभिमानिक सेवा संस्था के नेतृत्व में विभिन्न समाजसेवी संगठन के लोग, राजनीतिक पार्टियों के लोग स्थानिक रहिवासिओ सहित एल विभाग मुंबई महानगर पालिका कार्यालय पर आरएमसी प्लांट जल्द बंद हो इस तरह की मांग को लेकर मोर्चा निकाला गया।
इस दौरान संजय तिवारी ने स्थानिक कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आरएमसी सिमेंट प्लांट के बढ़ते प्रदूषण से सुंदरबाग के रहिवासियो के जनजीवन पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। प्रदूषण जनित बीमारियां तेजी से बढ़ी है। सांस की बीमारी की वजह ह्रदय फेफड़े क्षतिग्रस्त हो रहे है। मनपा एल विभागीय कार्यवाही के अभाव की वजह से आरएमसी सिमेंट प्लांट का प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। और स्थानिक आम रहिवासियो की मुश्किले बढ़ती जा रही है। इस मोर्चा को सफल बनाने मे मनसे नेता महेंद्र भानुशाली ,अखिलेश तिवारी , स्थानिक पत्रकार पवन पाठक, एनसीपी नेता ,कुतुब आलम शाह ,सबरे आलम,दीनदयाल राय , मोजम सहित अनेको कार्यकर्ता व स्थानिक रहिवासीओ ने एल विभाग महानगरपालिका का घेराव किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

4 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

5 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

5 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

5 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

8 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

8 hours ago