Categories: Uncategorized

जिले में कीटनाशक रसायनों की गुणवत्ता, नियंत्रण एवं नकली कीटनाशक के रोकथाम के लिए औचक छापामारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव एवं टीम द्वारा शुक्रवार को बभनी लोहरौली स्थित कीटनाशक- दवा की दुकान पर कीटनाशक रसायनों की गुणवत्ता, नियंत्रण एवं नकली कीटनाशक के रोकथाम हेतु छापा मारा गया।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि इस समय फसलों की वानस्पतिक बढ़वार हो रही है जिससे फसल में कीट, रोग तथा खरपतवार आदि के प्रकोप की संभावना बनी रहती है फसलों की सुरक्षा हेतु किसान भाई विभिन्न कीटनाशक, फफूंदी नाशक, खरपतवार नाशक आदि का प्रयोग करते हैं।
निरीक्षण के दौरान कीटनाशक रसायनों का संदिग्धता
की स्थिति में कुल पाँच नमूने लिए गए, जिनमें कारबेंडाज़ीम, थाइओमेथॉक्सिन, मेटसुलफरों, क्लोरोपायरिप्फ़ोस, मैनकोज़ेब रसायनों आदि के नमूने लिए गए। प्रमुख प्रतिष्ठान जिनका निरीक्षण किया गया उनमें मौर्य खाद बीज भंडार, बभनी, नागेंद्र यादव खाद भंडार, बभनी,मौर्य बीज भंडार, लोहरौली , चौरसिया बीज भंडार, मौर्य ट्रेडर्स, ख़ान ट्रेडर्स, मौर्य ट्रेडर्स एवं बीज भंडार आदि है।
नमूनों को जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा तथा जाँच में अमानक पाए जाने पर कीटनाशक एक्ट के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान टीम में अजयदीप वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा भी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

1 hour ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

2 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

2 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

3 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago