महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जर्नलिस्ट्स
प्रेस क्लब के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन महराजगंज नगर के अंबेडकर पार्क में किया गया। शोक सभा में पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रख कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों ने उनके निधन को देश के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। 1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारीकरण की राह पर ले जाने वाले डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता है।उन्होंने दो कार्यकाल तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की और देश के विकास में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान सुनील श्रीवास्तव, शैलेश पांडेय,विनय नायक, विपिन श्रीवास्तव,बीडी यादव, सतेंद्र मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार यादव, विनोद गुप्ता, मार्तण्ड गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, हरि नारायण पटेल, जाकिर अली, अंकुश श्रीवास्तव,अनूप टिबड़ेवाल, आशुतोष द्विवेदी,कमलेश प्रजापति, डॉ सतीश पाण्डेय, राकेश प्रजापति,कृष्ण मुरारी पटेल सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहें।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…