मोहम्दाबाद (राष्ट्र की परम्परा)l मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड में प्रशासन ने कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र विकासखंड कार्यालय पहुंचे और विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान स्थापना रजिस्टर, सर्विस बुक, शिकायत पंजिका, योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई। विशेष रूप से मनरेगा पटल पर संबंधित रजिस्टरों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की पत्रावलियों का परीक्षण किया गया। दस्तावेजों का सुव्यवस्थित रख-रखाव और कार्यालय की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, जिस पर संतोष व्यक्त किया गया।ग्रांट रजिस्टर की समीक्षा में दो बंद हो चुकी परियोजनाओं की अप्रयुक्त धनराशि अवशेष मिली। इस पर संबंधित मदों में शेष धनराशि तत्काल वापस कर इसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों, खासकर मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों का स्थलीय सत्यापन और क्रॉस-चेकिंग अनिवार्य रूप से कराने को कहा गया।सभी एडीओ से योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट ली गई तथा अभिलेखों के बेहतर संरक्षण के लिए मूल रजिस्टर तैयार रखने पर बल दिया गया। साथ ही कार्यालय में समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने और आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड निरीक्षण से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन विकास कार्यों की सतत निगरानी और वित्तीय अनुशासन को लेकर गंभीर है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…
पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…
सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…
फोटो राहुल गांधी के x से नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य चुनाव आयुक्त…
मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…