वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं व बच्चियों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र नाथ गोस्वामी द्वारा वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। इस केंद्र में पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों को संरक्षण व सहायता प्रदान की जाती है।
निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। केंद्र पर लंबित प्रकरणों में पीड़िताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सीय सेवाओं, पुलिस सुरक्षा, कानूनी सलाह तथा अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी ली गई।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने वन स्टॉप सेंटर के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने पर बल दिया और जागरूकता शिविरों व पम्पलेट के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को इसकी जानकारी देने के लिए केंद्र की प्रबंधक को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान एलएडीसीएस के चीफ अंजय श्रीवास्तव, वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ एवं महिला सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

छात्रवृत्ति समस्याओं को लेकर छात्रों ने की मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)विकास भवन स्थित कार्यालय में छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या…

22 minutes ago

24 मार्च को जिले में होगा भव्य सामूहिक विवाह आयोजन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 मार्च…

24 minutes ago

बलिया में शहीद दिवस पर विविध कार्यक्रम, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत…

28 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें, मौके पर 7 का निस्तारण

गैस न मिलने की शिकायत पर डीएम ने एजेंसी जांच के दिए आदेश दूसरे की…

33 minutes ago

बाबा जय गुरुदेव का सत्संग शाकाहार अपनाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर जनपद(राष्ट्र की परम्परा)गढ़िया रंगीन स्थित कृषक जनता इंटर कॉलेज परिसर में बाबा जय गुरुदेव…

37 minutes ago

नहर की पटरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, झोपड़ियां ध्वस्त—इलाके में हड़कंप

विरोध के बीच चला बुलडोजर, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली…

41 minutes ago