संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खेल मैदान, ग्राम पंचायत सिरसी, विकासखंड हैसर बाजार में दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जूडो, वेटलिफ्टिंग एवं बैडमिंटन जैसी विभिन्न खेल विधाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमर राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रामप्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को विधायक खेल स्पर्धा में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अमर राय ने कहा कि खेल केवल हार-जीत का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और टीम वर्क का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि मैदान में पसीना बहाने वाला हर खिलाड़ी विजेता होता है, क्योंकि वह प्रयास करने का साहस दिखाता है। जीत विनम्र बनाती है और हार बेहतर करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके उपरांत अमर राय द्वारा विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…
AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…
Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…
गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…