जन आशीर्वाद कार्यक्रम में हुआ सांसद प्रत्याशी का स्वागत
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर लोकसभा सीट से वर्ष 2014 व 2019 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के सांसद रविन्दर कुशवाहा पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तीसरी बार भी भरोसा जताया है। उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं प्रत्याशी बनाए जाने के बाद गुरुवार को वह दिल्ली से जनपद पहुँचे तो कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत व अभिनंदन किया।
टिकट मिलने के बाद स्वागत को लेकर भाजपाइयों में गजब का जोश दिखा। सलेमपुर में जन आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत जगह-जगह सभा आयोजित कर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उनका स्वागत किया गया। उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया।
सिलसिला सुबह से शाम तक जारी रहा। सड़के जय भाजपा-तय भाजपा के शंखनाद से गूंज उठी।
मुसैला में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने फूल मालाओं से अपने सांसद प्रत्याशी को स्वागत किया।
रास्ते भर गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी भी होती रही।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि मैं इस स्वागत से अभिभूत हूँ।
पार्टी ने मेरे ऊपर फिर से भरोसा जताया है।उस भरोसे पर खड़ा उतरूंगा।
विधानसभा सलेमपुर के जगह-जगह कार्यकर्ताओ एवम आम जनमानस द्वारा स्वागत किया गया।
भरथुआ,पुरैना,महदहा,सलेमपुर,नवलपुर चौराहा,सहजौर होते हुए लार,चनुकी,मेहरौना होते हुए समता निवास पर भव्य स्वागत हुआ।
उक्त जन आशीर्वाद कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीशचंद्र तिवारी,जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,राजेश मिश्रा,बलबीर सिंह दादा,अमित सिंह बबलू,दुर्गेश पाण्डेय,अभय तिवारी,राहुल सिंह,सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,सन्तोष पटेल,राजेश शाह,प्रकाश पाण्डेय सलटू, विशाल कुशवाहा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…