महाशिवरात्रि के अवसर पर दुखहरन नाथ मंदिर उतरौला पर शिव भक्तों होगा जामवाड़ा

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) उतरौला नगर में पौराणिक महत्व को संजोए ऐतिहासिक दुःख हरण नाथ मंदिर में स्थित शिवलिंग के दर्शन के लिए दर्शनार्थी दूर‌दराज से आकर शिवरात्रि को जलाभिषेक करते हैं। शिवलिंग का दर्शन करने के लिए दिनभर शिव भक्तों का तांता लगा रहता है। इसकी ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए योगी सरकार ने इसे पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है।
इसकी ऐतिहासिकता का वर्णन करते हुए दुःख हरण नाथ मंदिर उतरौला के महन्त मयंक गिरि बताते हैं कि नगर के दक्षिण छोर के मुगलकालीन शासन में खुदाई करने के दौरान मिट्टी में दबा भूरे रंग का उत्तर की तरफ मुड़ा एक शिवलिंग मिला था। सैकड़ों वर्ष पूर्व एक घुमक्कड़ सन्त जयकरन गिरि को टीले पर विश्राम के दौरान स्वप्न में टीले की खुदाई का आदेश मिला। खुदाई के दौरान एक शिवलिग उत्तर की तरफ मुड़ा मिला जिसकी स्थापना वहीं कर दी गई। इधर मुगलकालीन शासक नेवाज खा ने इसकी स्थापना में बांधा पैदा करते हुए शिवलिंग को छिन्न-भिन्न करने के लिए मुगल शासक ने शिवलिंग पर आरी चलवाया। शिवलिंग पर आरी चलते ही उसमें से खून की तेज बोछार निकलने लगी। इससे भयभीत होकर मुगल बादशाह शिवलिंग को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बादशाह को भूलकर का अहसास होने पर शिवलिंग की स्थापना वहीं पर करा दी। धीरे धीरे इसकी महत्ता बढ़ती गई और शिव भक्त प्रत्येक सोमवार के अतिरिक्त महाशिवरात्रि,हरतालिका तीज, श्रवण व मलमास में शिवलिग पर जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ जुटती है। महाशिवरात्रि को भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए नगर पालिका परिषद उतरौला इस मेले में साफ सफाई का इंतजाम करती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

56 minutes ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

1 hour ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

1 hour ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

1 hour ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago