मार्केटिंग, मार्केटिंग, मार्केटिंग,
यही हो रहा है आज हर क्षेत्र में,
व्यापार, व्यापार केवल व्यापार,
शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी में।

व्यापार हो रहा है किडनी का,
व्यापार हो रहा हृदयरोग का,
घुटना प्रत्यारोपण का व्यापार,
आँख आपरेशम का व्यापार।

मुर्दों को ज़िंदा कहने का व्यापार,
कोमा में गया बताकर पैसे ऐंठने,
और बिल बढ़ाते रहने का व्यापार,
मिला तारगेट पूरा करने का व्यापार।

अस्पताल कारपोरेट बने व्यापारी,
नक़ली दवा बनाने के हैं व्यापारी,
शिक्षा माफिया कोचिंग व्यापारी,
परीक्षा प्रश्नपत्र बेचने के व्यापारी।

बिजली पानी की भी ठेकेदारी,
मीटर रीडिंग में हावी ठेकेदारी,
बिल बढ़ा घटा कर जनता को,
सदा लूटने की करते हैं तैयारी।

अवैध पार्किंग ठेके के व्यापारी,
टैक्स बढ़ाकर घटाने के व्यापारी,
ठेकेदार धर्म के नाम पर जनता में,
दंगा फ़साद करवाने वाले व्यापारी।

नक़ली नोट बनाने वाले व्यापारी,
खनन अवैध कराने वाले व्यापारी,
ज़मीन ख़रीद बेचने वाले व्यापारी,
आदित्य हर धंधे में अब हैं व्यापारी।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

1 hour ago

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

4 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

4 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

4 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

5 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

6 hours ago