अनुपस्थिति कर्मचारियों को भेजा पुलिस लाईन
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
थाना कोतवाली में भोजनालय, बैरक, कार्यालय, मालखाना, पेयजल की व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया गया।
परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पायी गई।इसको और बेहतर बनाने हेतु थानाप्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया।
होली त्योहार के मद्देनजर संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की उपलब्धता, पूर्व के 10 वर्षों में त्योहार के दौरान घटित घटनाओं के मद्देनजर निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गई।
त्योहार रजिस्टर से सम्बंधित विस्तृत निर्देश दिए गए।
लगातार अलग-अलग समय पर पुलिस द्वारा गस्त किए जाने से संबंधित, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
डायल 112 के वाहनों के रूट चार्ट का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जनसुनवाई की समीक्षा की गई। जिसमें बस से बैग चोरी के एक प्रकरण में रोडवेज चौकी प्रभारी मधुसूदन चौरसिया को लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
कोतवाली निरीक्षण के दौरान महिला थाने से कुछ पुलिसकर्मी अनुपस्थित मिले जिनको तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित करते हुए, प्राथमिक जांच के निर्देश दिए गए।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…