होली और शबे बारात को लेकर पीस कमेटी की बैठक

आज़मगढ (राष्ट्र की परम्परा)
होली और शबे बारात त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक निजामाबाद थाना परिसर में, आयोजित गई।इस बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने किया।उन्होंने उपस्थित लोंगो को संबोधित करते हुए कहा कि, यह त्यौहार आप सभी लोंगो का है इसे मिलजुल कर मनाये।निज़ामाबाद कस्बा ऐतिहासिक कस्बा है यह कस्बा गुरुनानक और महर्षि दत्तात्रेय की तपस्थली है, यहां पर मां शीतला का पवित्र मंदिर है जहां पर दूर दूर से लोग अपनी मनोकामना पूरी करने आते रहते हैं।यहाँ के लोंगो की आपस मे प्रेम भाई चारगी को गंगा जमुनी तहजीब की मिसालें दी जाती हैं। शैलेंद्र लाल ने कहा कि होली हमे आपस में प्रेम और भाई चारगी सिखाती है।फिर भी अगर कहीं कोई होली में हुडदंग या गड़बड़ी करता हुआ दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहाकि आप लोग प्रेम से अपने अपने त्यौहारों को मनाये क्योकि कोई भी त्योंहार किसी का भी हो, सबके त्यौहार का सम्मान सभी धर्मों के लोग करें।थाना प्रभारी ने कहाकि आगे होली और शब ए बारात का पर्व है, आप सभी लोग अपने अपने त्यौहार को प्रेम और भाईचारगी से मनाये।त्यौहार में खलल डालने वाले बख्से नही जायेंगे।शराब पीकर इस पवित्र पर्व की गरिमा को आप लोग बदनाम करने की कोशिश न करें।किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।।पुलिस आप की सेवा में हमेशा तत्पर है, आप लोग हमारा सहयोग करे। विद्युत अवर अभियंता अनंत कुमार श्रीवास्तव ने कहा की, त्यौहार के दिन विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल,थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह,क्राइम निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी, रसीदगंज चौकी प्रभारी शम शाद खान,फरिहा चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह, सेंटरवा उपनिरीक्षक पवन शुक्ला और कुलदीप सिंह,कस्बा उपनिरीक्षक धनंजय शुक्ला और सूरज चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्षा प्रेमा यादव,अवर अभियंता विद्युत अनंत कुमार श्रीवास्तव, पंकज वर्मा,गोविंद यादव,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अलाउद्दीन,ग्राम प्रधान दिनेश सोनकर,मेवालाल ,शिवप्रसाद पासवान सहित क्षेत्र और कस्बे के सम्मानित नागरिक, व्यापारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

60 minutes ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

1 hour ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

6 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

6 hours ago