पुलिस अधीक्षक ने बरगदवां थाने का किया औचक निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने थाना बरगदवां का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया। थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर , त्यौहार रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया एवं संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई की स्थिति आदि को देखा गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गये। थाना पर उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण रूप से करें। बीट आरक्षी,मुख्य आरक्षियों को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आमजन के शिकायतों का समय से निस्तारण करने हेतु कहा गया। आगामी त्योहारों के संबंध में जो भी आदेश निर्देश निर्गत की किए जाते हैं उनका समयबद्ध तरीके से शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने व कराने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता सहित समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

11 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

14 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

15 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

1 day ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

1 day ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago