पुलिस अधीक्षक ने थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा थाना रामपुर कारखाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का औचक निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही थाना मालखाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।

थाना कार्यालयः- निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय के सभी रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जिसके क्रम में भूमि विवाद रजिस्टर की चेकिंग के दौरान भूमि विवाद सम्बन्धित सभी मामलों को भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया व राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर समय से निस्तारण कराने व विवादित सभी प्रकरणों में निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया। इसी क्रम में फ्लाई शीट रजिस्टर को चेक किया जिसमें थानें के सभी हिस्ट्रीशीटरों की प्रभावी निगरानी करने हेतु निर्देश दिया गया तथा समाधान रजिस्टर की चेकिंग की गयी जिसमें सम्बन्धित मामलों को समय से निस्तारण करने व फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिये गए। इसके अतिरिक्त थाने की साइबर यूनिट का निरीक्षण भी किया गया जिसके दौरान प्रशिक्षित कर्मियों को साइबर अपराधों से संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

बैंक चेकिंगः- महोदय द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले बैंकों व ग्राहक सेवा केन्द्रों पर आवश्यक पुलिस बल लगाकर नियमित चेकिंग किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । महिला हेल्प डेस्कः-महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर का निरीक्षण किया गया जिसके क्रम में बताया गया कि महिला सम्बन्धी अपराधों को महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर पर जरूर अंकित करें तथा सभी मामलों का समय से निस्तारण करने व उसका फीडबैक लिये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कंप्यूटर कक्षः-महोदय द्वारा कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए सीसीटीनएस कर्मचारियों को सीसीटीएनएस के सभी फार्मों की फीडिंग के बारे में पूछताछ की गयी तथा सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को समय से फीडिंग करने हेतु निर्देश दिये गये तथा IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करवाकर जाँच आख्या समय से अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया ।विवेचना कक्षः-महोदय द्वारा थाना परिसर में नवनिर्मित विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विवेचकों को लंबित मुकदमों की त्वरित एवं गुणवत्तापरक विवेचना करते हुए यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।बैरकः-थाना परिसर के निरक्षण के क्रम में बैरक का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।रात्रि गश्त/पिकेटः-अपराधों की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र में पुलिस की गतिविधि बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण पिकेट व गश्त पार्टी की समयानुसार ड्यूटी लगाए जाने हेतु निर्देश दिए गए ।महोदय द्वारा सभी अधि0/कर्म0गण को थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के सभी रजिस्टरों के सुसंज्जित ढंग से रख-रखाव व कम्प्यूटर सम्बन्धित उपकरणों की उचित रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इसके उपरांत महोदय द्वारा थाने पर मौजूद समस्त पुलिस कर्मियों को आगामी पर्व-त्यौहारों के दृष्टिगत व कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए ब्रीफिंग की गयी।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रामपुर कारखाना गोरखनाथ सरोज सहित थानें के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

42 minutes ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

10 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

10 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

10 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

10 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

11 hours ago