खंडवा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में धर्म परिवर्तन और अंतरधार्मिक विवाह का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक मुस्लिम युवती ने अपने प्रेम की खातिर इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म अपना लिया। धर्म परिवर्तन के बाद युवती ने अपना नाम साजिया खान से बदलकर शारदा रख लिया है।
जानकारी के अनुसार, युवती ने अपने प्रेमी मयूर के साथ महादेवगढ़ मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और विधिवत हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। विवाह के समय मंदिर में मौजूद लोगों ने नवदम्पति को आशीर्वाद दिया।
युवती के इस फैसले की चर्चा पूरे इलाके में है। बताया जा रहा है कि साजिया और मयूर के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। विवाह से पूर्व युवती ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की और इसके बाद मंदिर में विवाह संपन्न हुआ।
इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे प्रेम और आस्था की मिसाल मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे सामाजिक दृष्टिकोण से चर्चा का विषय बता रहे हैं।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…