डीएवी नारंग इंटर कालेज में समर कैंप का भव्य आयोजन

प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डीएवी नारंग इंटर कालेज घुघली में सोमवार को आयोजित समर कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के बीच उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। यह समर कैंप विगत दो सप्ताह से चल रहा था, जिसमें छात्र-छात्राओं को योग, कला, लेखन, खेल, नृत्य, संगीत और व्यक्तित्व विकास जैसी विविध गतिविधियों में प्रशिक्षण दिया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत अनुप्रिया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक बनाया। कार्यक्रम में एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं। हर्षिता और सुष्मिता ने कथकली अंदाज में नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि आजाद कुशवाहा ने भक्ति गीत पर सजीव नृत्य कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी। इसी क्रम में नेहा भारती, अलका भारती, सौम्या सिंह और खुशी की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि विद्यालयों में आयोजित ऐसे समर कैंप न केवल बच्चों को उनकी रूचि की गतिविधियों से जोड़ते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास,अनुशासन और रचनात्मक सोच का भी विकास करते हैं। बच्चों की प्रस्तुतियाँ देखकर स्पष्ट है कि विद्यालय ने इस कैंप को पूरी निष्ठा और योजना के साथ संचालित किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मार्कण्डेय सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। समर कैंप के उद्देश्यों और सफल आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा प्रयास रहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी निखारने का अवसर मिले। इस समर कैंप ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच प्रदान किया है। आने वाले समय में हम और अधिक नवाचारों के साथ ऐसे शिविर आयोजित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभागी बच्चों को मैडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समर कैंप में सहयोग करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजय रंजन, योगेंद्र प्रसाद, अजीत श्रीवास्तव, दिवाकर नाथ तिवारी, दुर्गेश कुमार, राधेश्याम यादव, अंकित वासिल और मार्कण्डेय तिवारी सहित अन्य शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

7 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

10 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

10 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

10 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

10 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

10 hours ago