अधिकारी न करे लापरवाही, गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें निस्तारण :- जिलाधिकारी
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 116 शिकायतें आई, जिनमें से 03 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। 05 टीमें मौके पर भेजी गई। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 65 ,पुलिस विभाग से 14 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करे।लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन उप जिलाधिकारी सदर, तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…
फोटो goo संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट को बड़ा संदेश: “माफी मांगने को तैयार हूं,…