देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय डाक विभाग की आधुनिकीकरण योजना के तहत देवरिया मंडल के 508 डाकघरों में Advanced Postal Technology (APT IT 2.0) का सफल क्रियान्वयन किया गया। अधीक्षक डाकघर अजय कुमार पाण्डेय ने देवरिया प्रधान डाकघर में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। APT IT 2.0 के लागू होने से स्पीड पोस्ट बुकिंग, डिलीवरी, ट्रैकिंग और ग्राहक सेवाओं में पारदर्शिता एवं सरलता आएगी। मोबाइल ओटीपी व एसएमएस अलर्ट के जरिए ग्राहक अब हर चरण की जानकारी पा सकेंगे।
पाण्डेय ने विभिन्न डाक योजनाओं की जानकारी दी और अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संदेश के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर सहायक अधीक्षक विवेकानंद सिंह, पोस्टमास्टर राजकुमार समेत IT टीम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…
महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…
शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…