दीवार गिरने से पिता-पुत्री की मौत, एक बच्चा घायल

गांव में मातम, एक साथ उठी पिता-पुत्री की जनाजा

सीवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बड़हरिया थाना क्षेत्र के मलिक टोला गांव में सोमवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। लगातार दो दिनों की मूसलधार बारिश के बाद सोमवार सुबह जहीरुद्दीन (35) अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठे थे। अचानक उनके पुराने मकान की दीवार भरभराकर गिर गई और मलबे के नीचे दबकर एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में जहीरुद्दीन और उनकी सात वर्षीय बेटी सन्ना को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से तीनों को तुरंत मलबे से निकालकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान जहीरुद्दीन और उनकी बेटी सन्ना ने दम तोड़ दिया, जबकि जहीरुद्दीन के भाई शहाबुद्दीन का पांच वर्षीय पुत्र सेराज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। उसका इलाज जारी है।

बारिश बनी काल
परिजनों ने बताया कि पिछले दो दिनों से इलाके में तेज बारिश हो रही थी। बारिश थमने के बाद सुबह परिवार के लोग घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। पुरानी दीवार बारिश से कमजोर हो चुकी थी, जो अचानक ढह गई और तीनों को अपने मलबे में दबा लिया।

गांव में पसरा सन्नाटा
एक ही परिवार में दो मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। सोमवार को गांव में किसी के चूल्हे नहीं जले। सुबह के समय पिता और पुत्री की जनाजा एक साथ उठी तो माहौल बेहद गमगीन हो गया। ग्रामीणों की आंखें नम थीं और हर कोई इस दर्दनाक मंजर को देखकर भावुक हो उठा।
सूचना पाकर बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से बारिश के कारण दीवार गिरने की घटना है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

गांव के लोग बताते हैं कि जहीरुद्दीन मेहनतकश और मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी अचानक मौत ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घायल सेराज के स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

5 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

5 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

6 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

6 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

6 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

7 hours ago