महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा “प्रेमचंद जयंती” कार्यक्रम का सफल आयोजन

विद्यार्थियों की प्रस्तुति नें कार्यक्रम को बनाया यादगार

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार, 31 जुलाई को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई एवं हिन्दी साहित्य भारती, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में कोपरखैरने, नवी मुंबई स्थित क्राइस्ट एकेडमी एन्ड जूनियर कॉलेज के सभागार में “प्रेमचंद-जयंती” समारोह का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कहानियों और उनके नाट्य-मंचन ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों के लिए यादगार बन गया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंबई आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक व महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के सदस्य श्री आनंद प्रकाश सिंह, क्राइस्ट एकेडमी के निदेशक फादर जैसन एवं हिन्दी साहित्य भारती, मुंबई के महामंत्री एड. राजीव मिश्र उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत प्रेमचंद साहित्य से किया गया जो एक नई पहल रही। समारोह के आरम्भ में अतिथियों के स्वागत में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति नें उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। तत्पश्चात विद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद की कहानियों की प्रस्तुतियां हुईं। इस कार्यक्रम में बड़े घर की बेटी और बूढ़ी काकी की नाट्य प्रस्तुति नें दर्शकों की आँखें नम कर दी। मुख्य-अतिथि डॉ शीतला प्रसाद दुबे में अपने उद्बोधन में मुंशी प्रेमचंद की कहानियों की प्रासंगिकता पर न केवल प्रकाश डालते हुए छात्रों की भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया। “प्रेमचंद का साहित्य समाज का आईना है” यह कहते हुए विशिष्ट अतिथि श्री आनंद प्रकाश सिंह नें उपस्थित प्रतिभागियों को प्रस्तुति के टिप्स भी बताएँ। फादर जैसन नें विद्यालय में प्रतिवर्ष प्रेमचंद जयंती को उत्सव के रूप में मनाने की बात कही। हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश-महामंत्री एड. राजीव मिश्र ने मुंशी प्रेमचंद की कहानियों को जीवन-दर्शन की आधारभूत संकल्पना के रूप में परिभाषित करते हुए प्रतिभागियों को उत्साहित किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर हिंदी साहित्य भारती की प्रदेश-मंत्री व बाल साहित्यकारा रीता कुशवाहा, वरिष्ठ साहित्यकारा मंजू गुप्ता, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा अलापुरिया सहित हिंदी विभाग की शिक्षिका दीपाली गुंड, कांचन जयसवाल, राजकुमारी आहूजा, विद्या होवाल, नम्रता निकम, सोनी जितेंद्र मिश्र एवं छाया गुप्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। समारोह का सफल संचालन सिमरा शेख और अथर्व धुरी के द्वारा किया गया। समारोह के अंत में सांस्कृतिक कार्य विभाग के सह-निदेशक एवं महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सदस्य सचिव सचिन निम्बालकर नें समारोह में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

rkpshomnath

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

2 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

3 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

3 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

18 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

18 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

19 hours ago