प्रेमिका को वीडियो कॉल कर कनपटी पर मारी गोली

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। कार में बैठकर उसने महिला को वीडियो कॉल किया। फिर कनपटी पर तमंचा रखकर गोली चला दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना मंगलवार देर रात की गुलरिहा के सरैया पेट्रोल पंप के पास की है। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत गाड़ी के पास पहुंचे। पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने गाड़ी से शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस को कार से तमंचा भी मिला है।
शाहपुर के खजांची चौक का अखिलेश शर्मा उर्फ छोटू (23) एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था, वह 2 बेटियों का पिता था। परिजनों ने कहा- महिला 3 शादी कर चुकी है। अब उसने अखिलेश को अपने जाल में फंसाया था। रुपयों के लिए अखिलेश को ब्लैकमेल कर रही थी। इसी से तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि अखिलेश की कुछ समय पहले खजनी की महिला से जान-पहचान हुई थी, इस बीच दोनों के संबंध गहरे हो गए और महिला ने अखिलेश का वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगी। पिछले कुछ समय से युवक काफी परेशान चल रहा था।
महिला ने पहले भी 3 युवकों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया था। अखिलेश चौथा युवक था, जो उसकी जाल में फंसा था। तंग आकर उसने मंगलवार की देर रात महिला को कॉल किया। पहले दोनों में जमकर बहस हुई, फिर अखिलेश ने खुद को गोली मार ली।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

23 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

23 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

23 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago