बच्चों की बेहतर शिक्षा हेतु दो दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रशिक्षण का सफल समापन

रेहरा बाजार/बलरामपुर,(राष्ट्र की परम्परा)। पानी संस्थान द्वारा टाटा ट्रस्ट के सहयोग से संचालित बुनियाद परियोजना के अंतर्गत रेहरा बाजार ब्लॉक में चयनित 27 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना था। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में सभी 27 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नवीन शिक्षण विधियों, पोषण जागरूकता, एवं समुदाय सहयोग पर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पानी संस्थान से ब्लॉक समन्वयक जया श्रीवास्तव एवं क्षेत्र समन्वयक अर्चना, अल्पना, नीतू, सोनम, सबाना, प्रमिला ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया। साथ ही Quest संस्था से मीनल तथा ICDS विभाग से सीडीपीओ डॉ. संदीप कुमार, मुख्य सेविका नीलम देवी वर्मा, मनोरानी, और ममता श्रीवास्तव, मीना, प्रतिमा, अनुराधा, गायत्री, पूनम, रीता, मंजू, सुमित्रा समेत कई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए सराहना दी गई और भविष्य में इसी प्रकार की पहल को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

22 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago