पिस्टल के साथ स्टेज पर डांस करते युवक का वीडियो वायरल

दबदबा है दबदबा था दबदबा बना रहेगा गाने पर पिस्टल के साथ डांस कर जशन माना रहे युवक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) वायरल वीडियो गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गाव में छटिहार के जशन का बताया जा रहा है । वायरल हो रहे वीडियो के सत्यता कि पुष्टि राष्ट्र की परम्परा नहीं करता है ।
जशन में डीजे पर डांस कर रही एक युवती के साथ कुछ युवक भी डांस करने लगते है वे दबदबा है,दबदबा था दबदबा बना रहेगा… गाने पर डांस करते हुए पिस्टल लहराने लगे। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। पिस्टल लहराते हुए महिला डांसर के साथ एक युवक के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो गौरीबाजार के एक गांव का बताया जा रहा है। । मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार गौरीबाजार के विरवां गांव में एक व्यक्ति के घर बच्चे के छठीहार का कार्यक्रम था। शाम को डीजे भी बजाया जा रहा था। इसी बीच डीजे पर डांस कर रही एक युवती के साथ कुछ युवक भी डांस करने लगे। वे दबदबा था दबदबा है, दबदबा बना रहेगा… गाने पर डांस करते हुए पिस्टल लहराने लगे। किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आईं और भोर में छापा मार कर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।वीडियो में युवक के हाथ में जो पिस्टल दिख रही है वो वैध है या अवैध इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से जिस घर में बच्चे की छठीहारी का जश्न मनाया गया वहां लोग सकते में हैं।
उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि जश्न के दौरान बरती गई लापरवाही और अराजकता के चलते कानूनी कार्रवाई शुरू हो जाएगी। बता दें कि शादी-ब्याह, मुंडन, छठीहारी आदि अवसरों पर हर्ष फायरिंग और गलती से फायर हो जाने जैसी घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई भी करती है, लोगों को जागरूक भी किया जाता हे लेकिन फिर भी जश्न के जोश में होश खोने के मामले पूरी तरह रुक नहीं रहे हैं। इनमें कमी जरूर आई है। इस संदर्भ में देवरिया के गौरीबाजार थाने के प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र का कहना है कि सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते एक वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

21 minutes ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

22 minutes ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

29 minutes ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

37 minutes ago

रंगों में सजा बच्चों के सपनों का भारत, चार्ट पर उकेरी विकसित राष्ट्र की तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में 24 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग, तीन विजेता…

37 minutes ago