उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर कराया समाधान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम नोनिया छापर में वर्षों पुराने रास्ते के विवाद का समाधान हो गया है। सोमवार को उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर इस मामले का निस्तारण किया।

उपजिलाधिकारी ने विवादित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और दोनों पक्षों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। इसके बाद उन्होंने राजस्व अभिलेखों, नक्शे और जमीनी हकीकत का अवलोकन करते हुए न्यायोचित निर्णय सुनाया।

इसे भी पढ़ें –लार पुलिस की बड़ी कामयाबी: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी संजीत पासवान देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार

ग्राम नोनिया छापर में एक आम रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बार-बार शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया था। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी ग्रामीण को आवागमन में बाधा नहीं होने दी जाएगी और रास्ते की सीमा सरकारी अभिलेखों के अनुसार ही तय की जाएगी।

इस दौरान नायब तहसीलदार भटनी हरि प्रसाद यादव, तहसीलदार सलेमपुर अलका सिंह, राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने मौके पर ही दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए रास्ते को खुलवाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और अनावश्यक विवादों से बचने की अपील भी की।

इसे भी पढ़ें –हर कार्यकर्ता बने पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया का सहभागी: मतदाता सूची को बनाएं त्रुटिरहित और निष्पक्ष — राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम

प्रशासन की इस तत्परता से ग्रामीणों में संतोष देखा गया। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव और राजस्व विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

2 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

3 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

3 hours ago

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

9 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

9 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

14 hours ago