लाल किले के पास कार में बड़ा धमाका: 8 की मौत, कई घायल; दिल्ली, यूपी और मुंबई में हाई अलर्ट जारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देश की राजधानी दिल्ली सोमवार (10 नवंबर 2025) की शाम जोरदार धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में अचानक हुए ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

धमाके की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्पेशल सेल की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की लगभग 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी तीन से चार अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई, जबकि आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए।

गृहमंत्री ने ली जानकारी:
घटना की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से तत्काल बात की और पूरी रिपोर्ट मांगी। फिलहाल इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और सामान्य गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है।

दिल्ली समेत तीन राज्यों में हाई अलर्ट:
धमाके के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षाबलों को भीड़भाड़ वाले इलाकों और मॉल, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशनों पर तैनात कर दिया गया है।

लाल किला इलाका घनी आबादी वाला:
लाल किला दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में से एक है। शाम के समय यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद रहते हैं। पुलिस को आशंका है कि कार में रखा विस्फोटक पदार्थ रिमोट या टाइमर से सक्रिय किया गया हो सकता है।

जांच जारी:
मौके से फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। घायलों को नजदीकी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

2 hours ago

क्रांतिकारी, वैज्ञानिक, कवि और अभिनेता—इन हस्तियों ने छोड़ी अमिट छाप

जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…

2 hours ago

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

2 hours ago

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

7 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

7 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

9 hours ago