RPF की बड़ी सफलता: मौर्या एक्सप्रेस में तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 44 हजार की अंग्रेजी शराब बरामद!

भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मौर्या एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15028) से शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी और सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देशन में सीवान पोस्ट, भटनी टास्क टीम तथा ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर की संयुक्त टीम ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की।

यह कार्रवाई 10 नवंबर 2025 को जीरादेई-सीवान स्टेशन के बीच सुबह 11 बजे की गई। टीम कोच S3 (215705) में संदिग्ध गतिविधि की निगरानी कर रही थी। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से पिट्ठू बैग में छिपाकर रखी गई 198 बोतल ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की (180ml) और 06 बोतल मैकडॉवेल्स व्हिस्की (180ml) बरामद की गईं।

जब्त शराब की कुल मात्रा 36.720 लीटर और अनुमानित कीमत ₹44,064 आंकी गई है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान इस प्रकार हुई —

मुकेश कुमार (36 वर्ष) – निवासी समस्तीपुर, बिहार

शिवम यादव (14 वर्ष) – निवासी छपरा, बिहार

गोलू कुमार यादव (16 वर्ष) – निवासी छपरा, बिहार

जब्त शराब और तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, सीवान को सौंप दिया गया। वहां अपराध संख्या 778/25 के तहत धारा 30(ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह पूरी कार्रवाई आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है। मामले की जांच उत्पाद थाना सीवान के सउनि वीरेंद्र कुमार द्वारा की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा, बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने और…

2 hours ago

Karwa Chauth 2026 Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों में रचाएं खूबसूरती के रंग, देखें 5 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…

3 hours ago

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दांव!

Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…

4 hours ago

महाराणा राजसिंह से जीवनानंद दास तक, जानिए इन विभूतियों की विरासत

Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…

6 hours ago

क्रांतिकारी, वैज्ञानिक, कवि और अभिनेता—इन हस्तियों ने छोड़ी अमिट छाप

जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…

6 hours ago

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

7 hours ago