BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच Bharatiya Janata Party (बीजेपी) ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार, असम और ओडिशा से दो-दो नाम घोषित किए गए हैं, जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से एक-एक प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी इस सूची को आगामी राज्यसभा समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार

बीजेपी ने बिहार से पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। इसे बिहार की राजनीति में पार्टी की रणनीतिक चाल के तौर पर देखा जा रहा है। उनके साथ ही शिवेश कुमार को भी बिहार से टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़े – Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

असम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से ये नाम

असम से पार्टी ने तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया है।
ओडिशा से प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को मौका मिला है।
वहीं पश्चिम बंगाल से बीजेपी ने राहुल सिन्हा को राज्यसभा का टिकट दिया है।

छत्तीसगढ़ और हरियाणा से एक-एक उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा और हरियाणा से संजय भाटिया को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

37 सीटों पर होगा चुनाव, 16 मार्च को मतदान

देश के विभिन्न राज्यों से राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव होना है। मतदान 16 मार्च को कराया जाएगा। होली अवकाश के कारण 5 मार्च तक ही नामांकन दाखिल किया जा सकता है। बिहार से 5 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें राज्यसभा उपसभापति Harivansh Narayan Singh समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की यह सूची राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गई है।

ये भी पढ़े – Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

Karan Pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

8 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

19 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

19 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago