Wednesday, December 10, 2025
HomeUncategorizedभाजपा सरकार में छात्र, नौजवान, किसान परेशान - डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान, किसान परेशान – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस की बैठक में बनी संगठन को मजबूत करने की रणनीति

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम कांग्रेस ने किया है।सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस हमेशा मजबूती से चुनाव लड़ी है।उक्त बातें कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में हम मजबूती से पुनः लड़ने को तैयार है।जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज देश व प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान व किसान परेशान हैं। किसानों के फसल का उचित मूल्य नही मिल पा रहा है। जनता से चुनावी वादे कर भाजपा ने उसको पूरा नहीं किया।आज नौजवान रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहा है। दो करोड़ प्रति वर्ष रोजगार का वादा हवा हवाई साबित हुआ है।अब बिना कांग्रेस की सरकार बने देश का भला नही होने वाला है। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था एकदम गड़बड़ा गई है।सलेमपुर सीएचसी पर लगा एटीएम स्वास्थ्य मशीन लगने के कुछ दिन में ही खराब हो गई है।एक्स रे मशीन भी खराब है, आमजन इसको लेकर परेशान हैं।बैठक को जिला सचिव संजय गुप्ता, लालसाहब यादव, सत्यम पांडेय, रामविलास तिवारी, चुन्नु श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, अशोक मद्देशिया, मनीष रजक,डॉ नरेन्द्र यादव, केदारनाथ, गणेश मिश्र, जितेन्द्र मद्देशिया, राकेश यादव, सैयद फिरोज अहमद,रमेश मद्देशिया, बालचन्द पटेल,धर्मेश पांडेय,दयाशंकर यादव आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments