सड़क पर उतरे छात्रों ने जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l जिले में मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन के सामने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थीं सैंकड़ों की संख्या में हाथ में तख्तियां लेकर परीक्षा निरस्त कराने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आये। अभ्यर्थियों द्वारा प्रदर्शन करते हुए यह आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र लीक के होने के साथ-साथ परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की गयी है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे में जो प्रतियोगी छात्र हैं उनके सपने और मेहनत पर पानी फिर गया है। परीक्षा पारदर्शी न होने के कारण छात्र सदमें हैं, इनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए यह मांग किया कि परीक्षा को निरस्त कराया जाय, अगर परीक्षा निरस्त नहीं की गयी तो हम आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।
इसी क्रम में गोरखपुर में भी अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए। अभ्यर्थियों ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सामने पंत पार्क के पास जुटकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हाथ में तख्तियां लेकर करीब दो सौ की संख्या में जुटे छात्र हाय-हाय के नारे लगाते हुए सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के लिए अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से ही जुटने लगे थे। इनमें गोरखपुर के अलावा देवरिया और संतकबीरनगर के भी अभ्यर्थी शामिल हैं। अलग-अलग जिलों से आए अभ्यर्थी परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बुला ली गई है। पुलिस अभ्यर्थियों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

16 minutes ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

54 minutes ago

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

3 hours ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

5 hours ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

6 hours ago