कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व, स्नान-दान से मिलता है पुण्य लाभ – आचार्य अजय शुक्ल

देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है पर्व, भगवान विष्णु और भगवान शिव की आराधना का है विशेष विधान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कार्तिक मास की पूर्णिमा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी तिथि मानी जाती है। इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान, दान, जप, तप और पूजा-पाठ करने की विशेष धार्मिक परंपरा है। उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि 24 नवम्बर को यह पर्व मनाया जाएगा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से मनुष्य के जाने-अनजाने में किए गए पापों का क्षय होता है और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। पूरे महीने भगवान विष्णु की पूजा, दीपदान और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन सूर्योदय से पूर्व पवित्र नदी में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि श्रद्धालु गंगा, सरयू, यमुना सहित अन्य पवित्र नदियों और सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इस विजय की खुशी में देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी कारण कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली भी कहा जाता है। वाराणसी के गंगा घाटों पर इस अवसर पर लाखों दीप जलाए जाने की परंपरा है।

rkpshomnath

Recent Posts

नवानगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रास्ते में तोड़ा दम

पेट दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल ले जाते समय हुई मौत बलिया (राष्ट्र…

16 minutes ago

सामाजिक कल्याण के चार प्रमुख क्षेत्रों में बीबीएयू की एनआईएसडी के साथ साझेदारी

देश के 23 विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय का चयन, शोध-प्रशिक्षण और…

19 minutes ago

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बूथ स्थलों का किया निरिक्षण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के विशेष कार्याधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने रविवार…

22 minutes ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए घर-घर पहुंचे बीएलओ, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची से छूटा तो होगी जिम्मेदारी तय, डीएम ने किया…

25 minutes ago

गांव से राजभवन तक का सफर, संगठन की राजनीति से राष्ट्रीय नेतृत्व तक कलराज मिश्र की प्रेरक यात्रा

जन्मदिन विशेष: लेखक: राजकुमार मणि भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान…

6 hours ago

धरती से दिल्ली तक समाजवाद की बुलंद आवाज थे मुलायम सिंह यादव, जननेता ‘नेताजी’ की विरासत आज भी जीवंत

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सम्पादक 📰 राष्ट्र की परम्परासरकार की बात आप तक, जन-जन की आवाज…

6 hours ago