सपा के लोहिया वाहिनी प्रदेश के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव की हार्ट अटैक से मौत। क्षेत्र मे दौड़ी शोक की लहर

बघौचघाट। (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के कस्बा बघौचघाट के निवासी सपा के पूर्व प्रदेश राष्ट्रीय महासचिव दुर्गेश मिश्रा का मंगलवार शाम अचानक सीने में तेज दर्द होने से मौत हो गई। इनके मौत से क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ पड़ी।सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम्हा शंकर त्रिपाठी के जनसंपर्क अधिकारी बैद्यनाथ मिश्र के बड़े पुत्र दुर्गेश मिश्र का मंगलवार शाम को अचानक सीने में दर्द तेज होने आनन फानन में परिजनो इलाज के लिए उसे सीएचसी केन्द्र पथरदेवां ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनते ही सपाइयों समेत क्षेत्रीय लोगो की भारी भीड़ दरवाजे पर जुट गई। उधर इस दुःखद घटना की खबर मिलते ही सपा के पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी भी उनके दरवाजे पर पहुंच गए।इस दुःखद घटना से क्षेत्र पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया है। मौत की खबर मिलते ही पिता बैजनाथ मिश्रा, मां विधांति देवी,पत्नी आशा देवी, पुत्री किट्टू कुमारी, भाई मंजेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा, अर्जेश मिश्रा का रो रो कर बुरा हाल है।।मृतक चार भाईयो में सबसे बड़े भाई थे। इनका पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बुद्धवार को खनुआ नदी घाट पर होगा। मौत की खबर सुनकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजन त्रिपाठी, विधान सभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान,राजेश पाण्डे,कुंवर राय, सादिक अली,भगवती मिश्र,संकटा चौबे,मंजूर हसन, सरोज मिश्र,जीपु शाही,रामायण साहनी, ग्राम प्रधान राम विलास यादव,संजय मल्ल,हाज़ी हसन,कृष्णलाल त्रिपाठी, जमशेद आलम,ओमप्रकाश प्रसाद,अनिरुद्ध मिश्र,विनोद गुप्ता, रामबहादुर कुशवाहा,टिंकू पाठक,अभय यादव सहित हजारों लोगो दरवाजे पर पहुँचकर शोक व्यक्त किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago