हिंदी फिल्म लोरी बना चर्चा का विषय

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)। अंधेरी ( प.) के इम्पा थिएटर में निर्माता अविनाश कवठनकर की हिंदी फिल्म लोरी का ट्रेलर रविवार 18 फरवरी को अंधेरी पश्चिम स्थित इम्पा थिएटर में रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म के निर्माता अविनाश कवठनकर एक साधारण परिवार से हैं जो 1991 से महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी में काम कर रहे हैं। एक सरल और सीधे कर्मचारी अविनाश की बचपन से ही फिल्मों में नायक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और निर्माता बनने की इच्छा थी। इस फिल्म की तैयारी पिछले दो साल से चल रही थी और फिल्म की शूटिंग पुणे, कोल्हापुर की चुनिंदा लोकेशन पर की गई थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है लोरी एक पारिवारिक फिल्म है और बहुत अच्छी तरह से प्रस्तुत की गई फिल्म है। इस फिल्म में मराठी और हिंदी फिल्मों के कलाकार नजर आएंगे। अंधेरी में आयोजित ट्रेलर रिलीज समारोह में निर्माता, अभिनेता अविनाश कवठनकर अभिनेत्री अभिलाषा घैरा, प्रतिभा शिम्पी और अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर कवठनकर के सहयोगी मनोज पात्रे, विनोद सरदार, दिनेश गोसावी और चेन्नई के निदेशक कृष्णा शाइन भी उपस्थित थे। इस मौके पर निर्माता कलाकार अविनाश कवठनकर ने कहा कि फिल्म लोरी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और यह फिल्म महिला प्रधान है। यह फिल्म मार्च के आसपास रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी मां और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। एक कलाकार के रूप में मेरा बचपन का सपना इस फिल्म के जरिये पूरा हो गया है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

27 minutes ago

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

51 minutes ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

1 hour ago

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

4 hours ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

6 hours ago