प्रदेश शासन द्वारा टैबलेट प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

आधुनिक दुनिया से जुड़ने में तकनीकी शिक्षा सहायक होगा-डॉ अनिता यादव

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के साथीपार केवला सुंदर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा टैबलेट का वितरण किया गया। टैबलेट वितरण से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
आपको बता दे कि केवला सुंदर स्नातकोत्तर महाविद्यालय साथीपार गोरखपुर में सोमवार को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा टैबलेट का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनीता यादव ने, सरस्वती माँ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। लगभग 40 छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया, जिससे छात्र-छात्राओं को देश दुनिया से जुड़ने के लिए तकनीकी की सुविधा मिलेगी । कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गोरखपुर नीरज कुमार एवं प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने सहयोग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉक्टर अलीम खान, शहरयार खान, अखिलेश त्रिपाठी, आलाइन अस्मत, कुमकुम सिंह एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

21 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

22 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

22 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

22 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

22 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago