राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनबरसा की छात्राओं ने डीडीयू का किया भ्रमण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनवरसा, बस्ती की 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं ने शिक्षिका डॉ. अपर्णा सिंह, सुधा पांडेय, रागिनी राय और रचना सिंह के नेतृत्व में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, विशेष रूप से अंग्रेजी विभाग का भ्रमण किया।यह भ्रमण सरकार की उस पहल के तहत की गई, जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को उच्च शैक्षणिक संस्थानों का एकदिवसीय भ्रमण करने का लक्ष्य है।
ज्ञात हो कि शिक्षकों में से एक डॉ. अपर्णा सिंह, अंग्रेजी विभाग की पूर्व छात्रा रही हैं। छात्राओं ने कक्षाओं, विभागाध्यक्ष के कक्ष, गलियारों का भ्रमण किया और विभाग में प्रदर्शित अखबार की कटिंग और अन्य गतिविधियों को देखा। छात्रों ने विश्वविद्यालय के सुंदर और स्वच्छ वातावरण, सुव्यवस्थित कक्षाओं और प्रेरणादायक शैक्षणिक माहौल से अत्यंत प्रभावित होकर अपनी प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने विश्वविद्यालय की पुस्तकालय और शिक्षण प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिससे वे और अधिक उत्साहित हुईं।
छात्राएं आंचल, चंदा, सरोज, करीमा, फातिमा, नंदिनी, और प्रियंका ने अत्यंत उत्साह और खुशी व्यक्त की। विशेष रूप से नंदिनी इस दौरे से अत्यधिक प्रेरित हुईं और विश्वविद्यालय में पढ़ने की प्रबल इच्छा व्यक्त की।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ल ने कहा यह अनुभव विभाग के लिए अत्यंत सुखद था। इन युवा मनों को उच्च शिक्षा की झलक देना हमारे लिए गौरव का विषय है। विश्वविद्यालय का ऐसा वातावरण है जो न केवल छात्रों को प्रेरित करता है, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी प्रोत्साहित करता है। ऐसे दौरे बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके भीतर नए विचारों को जगाने में सहायक होते हैं।उन्होंने छात्राओं को अपनी शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया
इस अवसर पर प्रोफेसर आलोक कुमार, प्रोफेसर सुनीता मुर्मू, प्रोफेसर शिखा सिंह और डॉ. कल्पना दिवाकर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अवसरों और गतिविधियों से परिचित कराया और उनके सवालों का उत्तर दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

7 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

7 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

7 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

8 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

9 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

15 hours ago