सुशील शुक्ला, आफ़ताब आलम उपाध्यक्ष व विनय कुमार नायक बने महामंत्री
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब महराजगंज का चुनाव जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। इस बार के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव को लगातार नौवीं बार अध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा गया। पत्रकारों ने सर्वसम्मति से अजय श्रीवास्तव पर विश्वास जताते हुए उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना। सुशील शुक्ला, आफताब आलम उपाध्यक्ष, विनय कुमार नायक महामंत्री, प्रभात जायसवाल व सुनील यादव मंत्री, सत्येंद्र मणि संगठन मंत्री, नवीन प्रकाश आय- व्यय निरीक्षक ,नागेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, विनोद गुप्ता कार्यक्रम संयोजक, व आकाश त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया। अजय श्रीवास्तव, विपिन सिंह, शमसुल हुदा,हरि प्रकाश पाण्डेय, अखंड प्रताप अग्रहरि, राजकिशोर पाण्डेय, सुनील मणि त्रिपाठी, जय कृष्ण उपाध्याय, बी.डी.यादव, विश्वामित्र मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय,राजेश कुमार वैश्य,सत्य प्रकाश तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गुप्ता, सुभाष चंद्र, आशीष जायसवाल, विनीत पाण्डेय,अर्जुन मौर्या को कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया शैलेश पाण्डेय मुख्य चुनाव अधिकारी,सहायक चुनाव अधिकारी अनिल वर्मा व अंकुश कुमार की देख-रेख में संपादित हुआ।चुनावअधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की, जिससे सभा में खुशी की लहर दौड़ गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी और मुख्य चुनाव अधिकारी ने शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार समाज का एकजुट रहना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने आशा जताई कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और प्रेस क्लब के विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।
चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे प्रेस क्लब के मान-सम्मान और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहेंगे। इस दौरान उपेंद्र कुमार , प्रदीपकुमार,आकाश त्रिपाठी , कृष्ण कुमार पाण्डेय डॉ सतीश कुमार पाण्डेय,मार्तंड गुप्ता, राजकेश्वर पाण्डेय ,अमृत जायसवाल अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, विपिन श्रीवास्तव, जे. पी. सिंह, दीपक शरण श्रीवास्तव, सुधेश मोहन श्रीवास्तव, केशव मिश्रा, प्रताप नारायण ,उमाकांत विश्वकर्मा, मृगेश बहादुर सिंह, सुधांशु नारायण तिवारी, अमित जायसवाल, परमेश्वर गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, चंदन मद्धेशिया, पंकज रौनियार, कृष्ण मोहन, उमाकांत चौधरी, सुरेंद्र प्रजापति, इकबाल अहमद, नूर मोहम्मद, महताब आलम, कृष्णानंद द्विवेदी, विनीत पाण्डेय ,रविन्द्र मिश्रा, मनोज जोशी, अजय कुमार पाण्डेय सहित सैकड़ो की संख्या में जनपद के पत्रकार मौजूद रहें।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…