छात्र छात्राओ ने कला व विज्ञान का किया प्रदर्शन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को न्यू जेनिथ सेंट्रल एकेडमी के छात्र छात्राओ ने विद्यालय प्रांगण में विज्ञान व कला का किया प्रदर्शन। बताते चलें कि नगरपालिका स्थित न्यू जेनिथ सेंट्रल एकेडमी बरहज के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय के विद्यार्थियों ने कला व विज्ञान के माध्यम से अपने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन कर , कार्यक्रम में आये हुए सम्मानित गणों के प्रसंसा के पात्र बने। इस दौरान प्रधानाचार्य फ़ायनाथ यादव ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में छात्र छत्राओ द्वारा किये गए वैज्ञानिक नवाचारों, विचारों और परियोजनाओ को प्रस्तुत करने के लिये भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उन्होंने ने कहा कि बच्चो ने कला व विज्ञान के क्षेत्र में अपने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी सम्मानित लोगो के प्रसंसा के पात्र बने। इसी क्रम में प्रबंधक अनिता यादव ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए ,कहा कि आप लोग देश के भविष्य हैं , और आप सभी बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में महारत हासिल कर राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की ओर अग्रसर हो। इस अवसर पर समाजसेवी श्रीप्रकाश पाल ने छात्र छात्राओ के द्वारा बनाये गए उपकरणों के विषय मे जानकारी प्राप्त कर, उनके विद्वत्ता एवं हौसले की खूब प्रसंसा की। उन्होंने कहा कि आज बच्चो ने कला व विज्ञान का जो प्रदर्शन किया है वो काबिले तारीफ हैं। श्री प्रकाश पाल ने छात्र छात्राओ द्वारा बनाये गए उपकरणों से प्रभावित हो बच्चो के हुनर को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में सैकड़ो छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर सम्मानित आगन्तुकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागीयो में कक्षा 9 के छात्र उत्कृष्ट रतन ने चंद्रयान पर लैण्ड रोवर का मॉडल बनाकर अपने हुनर का लोहा मनवाया। कक्षा 9 के ही बच्चो द्वारा किडनी वर्किंग मॉडल बनाया गया। वही कक्षा 8 के अखण्ड प्रताप ने आगरा के ताज महल का मॉडल बनाया गया था। इस प्रकार प्रतिभागी छात्र छात्राओ ने अपने कला व विज्ञान का प्रदर्शन कर प्रसंसा के पात्र बने। इस अवसर पर प्रोफेसर विनय रावत,डॉ डी डी पाल तथा विद्यालय के समस्त अध्यापक व अध्यापिकाये व सम्मानित आगन्तुक उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

23 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

23 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

24 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

24 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

24 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago