सड़क बनवाने को लेकर सपाइयों ने अर्धनगन हो किया प्रदर्शन

गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए जो करना होगा करेंगे -विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को सपा नेता विजय रावत ने करूअना -मगहरा मार्ग बनाने की माँग को लेकर ग्रामीणों के साथ सोनाडी व बेलासपुर तथा मरकडा के बीच मे सड़क बनाने के लिए गूंगी बहरी सरकार व पी डब्लु डी विभाग को जगाने के लिए अर्धनगन प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा भाजपा सरकार मे विकास का कोई काम नही हो रहा, सिर्फ आमजनमानस जर्जर सड़को पर चलने के लिए मजबूर हैं। विजय रावत ने कहा कि अब कोई और चारा नही है अगर इस सड़क को बनाने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही नही हुई और सड़क बनाने का काम एक हप्ते के अन्दर शुरू नही हुआ तो एक हप्ते के बाद जनजागरण कर, बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। जिसकी पुरी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान मुख्य रूप से सजय सिह, अनिल कुमार, राजू पटेल, सुनिल पान्डेय, कमलेश सिह, दिनेश कुमार, आदित्य मिश्रा, विशाल गुप्ता , रानू सिंह , अजीत राजभर आदि सभी युवा साथी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

23 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

23 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

24 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

24 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

24 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago