चोंखराज विद्यालय में छात्रों ने किया बवाल, वाहनों व कक्षाओं में जमकर तोड़फोड़

स्थानीय पुलिस ने डेढ़ घंटे बाद हालात किए काबू में

प्रबंधन ने घटना को बताया साजिश, जांच शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिसवां में गुरुवार को भौतिक विज्ञान के शिक्षक नंदन सिंह को हटाए जाने के विरोध में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साएं छात्रों ने विद्यालय परिसर में वाहनों, कक्षाओं और कार्यालय में तोड़-फोड़ मचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद स्थिति को काबू में किया। प्राप्त समाचार के अनुसार सुबह प्रार्थना सभा के बाद जैसे ही छात्रों को पता चला कि प्रबंधन ने भौतिक विज्ञान के शिक्षक नंदन सिंह को सेवा से हटा दिया है, तो माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। छात्रों ने प्रधानाचार्य और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते-देखते स्थिति उग्र हो गई।आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय की बस, साइकिल, प्रधानाचार्य की कार, सीसीटीवी कैमरे, कक्षाओं के दरवाजे व कार्यालय के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। तोड़फोड़ की यह घटना करीब डेढ़ घंटे तक जारी रही, जिससे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने समझा-बुझाकर छात्रों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।
इस संबंध में प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में इस वर्ष नामांकन कम होने के कारण संस्था वित्तीय संकट से गुजर रही है। इसी वजह से अतिरिक्त शिक्षकों की छंटनी के क्रम में नंदन सिंह को बुधवार को सेवा से मुक्त किया गया था। उनका आरोप है कि निष्कासित शिक्षक और कुछ बाहरी तत्वों की साजिश के तहत छात्रों को भड़काकर यह घटना करवाई गई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, और विद्यालय परिसर में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि पुनः कोई अप्रिय घटना न हो।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

23 minutes ago

देवरिया में गैस संकट पर सख्त प्रशासन, तहसीलदार अलका सिंह का छापा—एजेंसियों को फटकार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए तहसीलदार अलका…

35 minutes ago

बलिया में 20 CHC पर 24×7 इमरजेंसी सेवा शुरू, अब 54 तरह की जांच और बेहतर इलाज की सुविधा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने…

43 minutes ago

माँ दुर्गा स्तुति

✍️ डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मैया शैलसुता ब्रह्मचारिणी माँ,चंद्रघंटा देवी कुशमांडा माता,स्कन्दमाता कात्यायिनी माता,कालरात्रि,…

2 hours ago

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘नवोन्मेष’ स्टार्टअप फाउंडेशन की शुरुआत, छात्रों को मिलेगा इनोवेशन का बड़ा मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नवाचार एवं उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को…

2 hours ago